गोरखपुर। बेलीपार थाना पुलिस ने घोड़ा चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का घोड़ा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे विधिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राममुकुन्द कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। इस दौरान थाना बेलीपार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 204/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी विकास कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी बहीडाड़ी वार्ड नंबर-1, थाना बांसगांव, गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को आरोपी द्वारा वादी का घोड़ा चोरी किए जाने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक घोड़ा बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राममुकुन्द कुमार, हेड कांस्टेबल विवेक मिश्रा और रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment