<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कलवारी में भव्य स्वागत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कलवारी, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के बस्ती जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को कलवारी चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व सांसद हरीश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विनोद शुक्ल, रवि सोनकर, अभिषेक दुबे, सुशील सिंह, चतुरगुण राजभर, लल्लू गिरी, सुनील अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में नारे भी लगाए।

No comments:

Post a Comment

Pages