वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने मऊ-बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन को लखीमपुर और गोला गोकरननाथ स्टेशन पर अतिरिक्त दो-दो मिनट का ठहराव प्रदान किया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
रेलवे के अनुसार, 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 3 अगस्त 2026 से लखीमपुर स्टेशन पर रात 12:35 बजे पहुंचकर 12:37 बजे तथा गोला गोकरननाथ स्टेशन पर रात 1:10 बजे पहुंचकर 1:12 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 4 अगस्त 2026 से गोला गोकरननाथ स्टेशन पर रात 8:20 बजे पहुंचकर 8:22 बजे तथा लखीमपुर स्टेशन पर रात 8:51 बजे पहुंचकर 8:53 बजे प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि यह अतिरिक्त ठहराव परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment