<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन ने उठाई महिलाओं की आवाज, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय मांगपत्र


गोरखपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह सेवदार के नेतृत्व में महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। संगठन ने जनहित में इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की अपील की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं और संगठन लगातार महिलाओं के अधिकारों एवं सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। संगठन का कहना है कि सरकार और प्रशासन महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं और अधिकार मिल सकें।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, राशन कार्ड में पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों सहित सभी पात्र सदस्यों का नाम जोड़ने, आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने, पात्र लोगों को निष्पक्ष जांच के बाद आवास योजना का लाभ दिलाने, शिक्षा के अधिकार कानून के तहत आरक्षण बढ़ाने तथा आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए छह सदस्यों तक की पात्रता लागू करने की मांग की गई है।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह सेवदार ने प्रशासन से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी महिलाओं के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages