<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

कोविड-19 कर्मियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त तक जमा करें अभिलेख

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। शासन के निर्देशों के क्रम में कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यरत रहे अस्थायी, अल्पकालिक, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों से पुनः कार्य लिये जाने के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत कोविड काल में न्यूनतम 03 माह (90 दिन) कार्य करने वाले कर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के दौरान विभिन्न वित्तीय स्रोतों से कार्यरत रहे ऐसे कर्मी, जो किसी कारणवश अटेण्डेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस ऐप) पर पंजीकृत नहीं हो सके हैं, उनके दस्तावेजों का सत्यापन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। इसके साथ ही एएमएस ऐप पर पंजीकृत कोविड कर्मियों के दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित कोविड-19 कर्मियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक दस्तावेज स्वप्रमाणित कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के डिस्पैच अनुभाग में 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

सत्यापन के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी स्वप्रमाणित प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेंट जिसमें कोविड काल में कार्य की गई अवधि का विवरण हो, आउटसोर्स एजेंसी द्वारा कोविड-19 के समय जारी नियुक्ति पत्र तथा सक्षम अधिकारी सीएमओ/सीएमएस अथवा अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सीएमओ ने संबंधित सभी कर्मियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अभिलेख जमा कर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages