<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से प्रदीप बने आत्मनिर्भर, बैग कारोबार को मिली नई उड़ान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने जनपद बस्ती के रौतापार, ब्लॉक रोड, गांधीनगर निवासी प्रदीप कुमार के जीवन को नई दिशा दी है। आर्थिक तंगी के कारण अपना कारोबार शुरू करने में असमर्थ रहे प्रदीप आज अपने पारंपरिक बैग निर्माण व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर हर महीने करीब 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।

प्रदीप कुमार ने बताया कि बैग निर्माण उनके परिवार का पारंपरिक व्यवसाय है। बचपन से ही उन्होंने इस कार्य को सीखा और इसे ही अपना रोजगार बनाने का संकल्प लिया। कौशल और अनुभव होने के बावजूद पूंजी के अभाव में वे अपना उद्यम शुरू नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और बड़ौदा ग्रामीण बैंक, मालवीय रोड, बस्ती से एक लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त हुआ।

ऋण मिलने के बाद प्रदीप ने मशीनें, कच्चा माल और अन्य आवश्यक संसाधन जुटाकर अपने बैग निर्माण व्यवसाय का विस्तार किया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी और कारोबार ने गति पकड़ ली। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

प्रदीप का कहना है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री, जनपद प्रशासन, योजना से जुड़े अधिकारियों तथा बैंक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सका।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। प्रदीप की सफलता इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिलकर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages