<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 18, 2026

कुदरहा के हर्ष त्रिपाठी ने नीट में लहराया परचम, एमबीबीएस में बनाया स्थान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कलवारी, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर, पोस्ट कुदरहा निवासी मेधावी छात्र हर्ष त्रिपाठी ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। हर्ष ने 720 में से 568 अंक प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 9064वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

हर्ष त्रिपाठी, डॉ. रजनीश त्रिपाठी एवं श्रीमती दीपमाला के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा डीपीएस स्कूल, लखनऊ से प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी रहे हर्ष ने कठिन परिश्रम, अनुशासित दिनचर्या और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है।

परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष हर्ष मात्र दो अंकों से एमबीबीएस में प्रवेश पाने से चूक गए थे। इसके बावजूद उन्होंने निराश होने के बजाय अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल एमबीबीएस में चयन प्राप्त किया, बल्कि अखिल भारतीय स्तर पर 9064वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हर्ष के ताऊ सुनील त्रिपाठी ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। वहीं उनके पिता डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने इसे बेटे की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया।

हर्ष की इस सफलता पर डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, परिवारजनों, शिक्षकों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर्ष त्रिपाठी की यह उपलब्धि कुदरहा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और जिले का गौरव बढ़ाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages