<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पौध वितरण कर मजबूत सरकार बनाने का लिया संकल्प


बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किए गए तथा अखिलेश यादव के सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सहित जन-जन की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनकर उदाहरण प्रस्तुत करने वाले अखिलेश यादव आज प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनपद में पौधरोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस दौरान पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविंद्र चौधरी 'अतुल', राम सिंह यादव, विपिन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, जावेद पिंडारी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद स्वालेह, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह 'छोटे', राघवेन्द्र सिंह, हरीश गौतम, जमील अहमद, गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद, हरेश्याम विश्वकर्मा, नितराम चौधरी और रामशंकर निराला समेत अन्य नेताओं ने अखिलेश यादव के यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां साझा कीं और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages