<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 18, 2026

नीट-2026 में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दो छात्राओं ने लहराया परचम

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती की दो मेधावी छात्राओं हुडा खान एवं आरुषि श्रीवास्तव ने नीट-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय विगत कई वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणामों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित मूल्यांकन तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के कारण विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने दोनों छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों छात्राएँ भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और विद्यालय का नाम देशभर में रोशन करेंगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भी दोनों सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages