वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर एवं रोजा स्टेशनों पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने ट्रैफिक ब्लॉक दिए जाने के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसी क्रम में 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस को पुनर्निर्धारित समय से चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन के अनुसार पूर्व में 03 जून 2026 को टनकपुर से चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस को 240 मिनट विलंब से चलाने की अधिसूचना जारी की गई थी। अब संशोधित व्यवस्था के तहत 03 जून 2026 को टनकपुर से प्रस्थान करने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 240 मिनट यानी चार घंटे विलंब से चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर स्टेशन के लिए प्रस्थान करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे द्वारा इंजीनियरिंग कार्यों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment