<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफार्म शेड गिरने से तीन यात्री घायल


लखनऊ। शुक्रवार सुबह लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के शेड की टीन गिर गई। इससे तीन यात्री दब गए। आरपीएफ और जीआरपी की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। एअर कोनकोर्स के लिए शेड हटाए गए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका एक हिस्सा गिर गया। रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इससे पहले लखनऊ जंक्शन की छत का हिस्सा गिर गया था। हालांकि उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages