<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 2, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित बाल अपचारी निरुद्ध, किशोर न्यायालय भेजा गया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान थाना बेलहरकला पुलिस ने मु0अ0सं0 46/2026, धारा 65(1), 127(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी को लोहरसन से बेलहरकला जाने वाले मार्ग स्थित आम के बाग के पास से अभिरक्षा में लिया।

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को वादिनी ने थाना बेलहरकला में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बाल अपचारी उसकी नाबालिग पुत्री को जबरन अपने घर ले गया तथा उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच और साक्ष्य संकलन किया गया।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद 2 जून 2026 को पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages