<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

बिजली समस्याओं को लेकर राना दिनेश प्रताप सिंह ने घेरा अधिशासी अभियंता कार्यालय


बस्ती। बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को उन्होंने लखनऊ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर जिले की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया था। वहीं सोमवार को बस्ती लौटकर उन्होंने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया और घंटों तक वहीं डटे रहे।

राना दिनेश प्रताप सिंह ने ऊर्जा मंत्री से जिले में अघोषित विद्युत कटौती समाप्त करने, जर्जर पोल और तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने तथा बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। सोमवार को जब वह समर्थकों के साथ अधिशासी अभियंता द्वितीय अरुण सिंह के कार्यालय पहुंचे तो उनके अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के सहायक अभियंता आशीष मिश्र को फोन कर तत्काल कार्यालय बुलाया।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था हर हाल में शीघ्र बहाल की जाए, अन्यथा जनहित में कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। राना ने बताया कि बारीजोत, बकैनिया, बरवनिया, खुटहन, देवापार समेत कई वार्डों में आंधी-पानी के बाद सात दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि 24 घंटे के भीतर विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाए, लेकिन कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान सहायक अभियंता आशीष मिश्र ने संबंधित अवर अभियंता एवं ठेकेदार से वार्ता कर आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर क्षेत्र की सभी विद्युत समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages