गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा नागपुर स्टेशन पर आर.एल.डी.ए. के कार्य तथा दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किए जाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार हैदराबाद से 05 जून, 2026 को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी वर्धा, बडनेरा, चांदूर बाजार, नरखेड और इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। इसी प्रकार गोरखपुर से 07 जून, 2026 को चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी इटारसी, नरखेड, चांदूर बाजार, बडनेरा और वर्धा के रास्ते संचालित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) से 02 जून, 2026 को चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन)-लालकुआँ विशेष गाड़ी को भी वर्धा, बडनेरा, चांदूर बाजार, नरखेड और इटारसी मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं लालकुआँ से 06 जून, 2026 को चलने वाली 05074 लालकुआँ-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) विशेष गाड़ी इटारसी, नरखेड, चांदूर बाजार, बडनेरा और वर्धा के रास्ते संचालित होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
.jpg)
No comments:
Post a Comment