<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

मुख्यमंत्री के हाथों मेधावियों का सम्मान, जिले में भी हुआ सम्मान समारोह


संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद संत कबीर नगर में भी कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन से प्रसारित मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण भी देखा और सुना गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में मेधावी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। इस सम्मान से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages