बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती के सदस्य साहिल की माता श्रीमती जमीला खातून (65 वर्ष) के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में शोकसभा आयोजित कर पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बताया गया कि श्रीमती जमीला खातून काफी समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं और उनका उपचार बस्ती में चल रहा था। उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पांच पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
शोकसभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार के.डी. मिश्रा, विपिन बिहारी त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, बशिष्ठ पाण्डेय एवं अनुराग श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती जमीला खातून का जीवन सादगीपूर्ण, परिवार एवं समाज के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन में सदैव सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा।
शोक व्यक्त करने वालों में राजेन्द्र उपाध्याय, सैय्यद जीशान हैदर रिजवी, राजेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक गौतम, सामईन फारूकी, बसंतलाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment