बस्ती। जिला स्तरीय विकास कार्य एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दूधराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
समिति के सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की क्रियान्वयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के संचालन में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए समिति समेकित समाधान की दिशा में कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर सुझाव प्राप्त किए जाएंगे तथा संबंधित मामलों पर विचार करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पात्र व्यक्तियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक राजेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, गुलाब चंद सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मुहम्मद सलीम, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment