बस्ती। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सभागार को विशेष रूप से सजाया गया था।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अजय सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने समारोह का सफल संचालन कराया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रूद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय एवं शिवम चौरसिया को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय एवं जागृति गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद सोनकर, सदर प्रतिनिधि मुहम्मद सलीम, हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

No comments:
Post a Comment