<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

बहू-बेटी सम्मेलन कार्यशाला में शामिल हुए डीआईजी संजीव त्यागी, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर दिए निर्देश


बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के साथ पुलिस लाइन बस्ती के प्रेक्षागृह में यूनिसेफ द्वारा आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन के तहत एक दिवसीय जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

कार्यशाला के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक आधारित हिंसा तथा अन्य सामाजिक जोखिमों से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

उन्होंने महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा अन्य सुरक्षा तंत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, नियमित रूप से जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील मामलों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages