<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

रोहन धवन की पत्नी के आकस्मिक निधन पर स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, शाखा बस्ती के मंत्री एवं अरबन एकाउंट मैनेजर रोहन धवन की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरा संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के मंडल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय ने इसे पूरे संगठन परिवार के लिए पीड़ादायक क्षति बताते हुए कहा कि संगठन हर परिस्थिति में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा रहेगा। जिला संयोजिका अनीता चौधरी ने कहा कि किसी प्रियजन का अचानक बिछड़ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। उन्होंने परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की कामना की।
जिलाध्यक्ष डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि संगठन के एक समर्पित पदाधिकारी के परिवार पर आए इस दुःखद संकट से पूरा संगठन परिवार मर्माहत है। जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की संवेदनाएं रोहन धवन और उनके परिवार के साथ हैं।
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस कठिन समय में पूरा संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। सभी ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति एवं परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages