<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 2, 2026

महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोनहा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र में एक महिला पर अभद्र टिप्पणी एवं कमेंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल के बाद की गई।


पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला भानपुर से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे थे। महिला ने घटना की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से की, जिसके बाद थाना सोनहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच एवं सत्यापन के दौरान आरोपियों की पहचान उजेर अहमद (20 वर्ष) पुत्र अजीजुल रहमान तथा तबरेज (21 वर्ष) पुत्र हजरत अली निवासी ग्राम मिश्रोलिया, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंद्रजीत तिवारी, हेड कांस्टेबल राम ललित यादव एवं कांस्टेबल मनोज यादव की टीम द्वारा संपन्न की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages