<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 2, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद गोरखपुर में "मिशन-शक्ति फेज-5.0" के फेज-2 के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम, पीआरवी तथा अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा एवं शिकायत निवारण के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सेवाओं की भी जानकारी दी। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एंबुलेंस सेवा 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल रहीं।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages