<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 2, 2026

मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आला नकब बरामद


गोरखपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना शाहपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 245/2026 से संबंधित आरोपी विकाश पटेल पुत्र प्रेम जीत पटेल निवासी विछिया पीएसी गेट, थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 8,788 रुपये नकद तथा एक आला नकब बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 31 मई और 1 जून की रात मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक दुर्गेश नन्दनी तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages