बस्ती। जनपद के पचपेड़िया क्षेत्र स्थित स्टार हॉस्पिटल जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल के चेयरमैन एतेशाम चौधरी ने बताया कि यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से पेट एवं लीवर संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए प्रत्येक रविवार को विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉ. चन्द्रमोली मिश्रा (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन, डीएम गैस्ट्रो, नई दिल्ली) द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में गैस, अम्लता, कब्ज, अपच सहित पेट संबंधी विभिन्न समस्याओं का सटीक उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा लीवर रोग, फैटी लीवर एवं पीलिया से पीड़ित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श और समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल में डॉ. अजीम खान, डॉ. कनीजा फातिमा, डॉ. बीना मिश्रा, डॉ. सुधीर एवं डॉ. जैद अहमद खान भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पेट दर्द, अल्सर तथा आंतों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के निदान और उपचार के लिए यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी संचालित हैं, जिससे रोगों की सही पहचान कर समय पर उपचार संभव हो पा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की बेहतर देखभाल उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां कार्यरत चिकित्सक, नर्स एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा में जुटे हैं और प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment