<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

बंद वाटर एटीएम व शौचालय चालू कराने को व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन


बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में गांधीनगर जलकल परिसर स्थित बंद शौचालय एवं वाटर एटीएम को तत्काल संचालित कराने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा जनपद के सभी बंद पड़े वाटर एटीएम को चालू कराने की मांग की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होने से आम नागरिकों, राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा गांधीनगर जलकल परिसर में वाटर एटीएम एवं पिंक टॉयलेट संचालित होने की जानकारी दी गई थी, जबकि मौके पर महिला एवं पुरुष शौचालय बंद मिले। परिसर में गंदगी भी फैली हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय का नियमित संचालन नहीं किया जाता है।
मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह ‘मनोज’ और जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि जनपद में स्थापित करीब 15 वाटर एटीएम लंबे समय से बंद पड़े हैं। उन्होंने सभी वाटर एटीएम की जांच कर उन्हें नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की।
ज्ञापन में गांधीनगर क्षेत्र सहित जनपद के अन्य स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महाराजगंज बाजार में एनएच-27 की सर्विस रोड पर गुणवत्ताविहीन आरसीसी सड़क निर्माण की जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण कराने की भी मांग की गई।
इस दौरान जिला महामंत्री आलोक कुमार दूबे, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, कमलेश चौधरी, वंदना वर्मा, भरतराम बबलू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार चौधरी, रामगोपाल सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages