<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

सशक्त संगठन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भाजपा राप्तीनगर मंडल की बैठक संपन्न


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी राप्तीनगर मंडल की संगठनात्मक बैठक रविवार को सूर्या रेजिडेंसी, रामजानकी नगर में संपन्न हुई। बैठक में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आर्थिक, सामाजिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण, नए सदस्यों को जोड़ने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।

महानगर महामंत्री इन्द्रमणि उपाध्याय ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही "सशक्त संगठन–आत्मनिर्भर भारत" के लक्ष्य को लेकर जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा ने तथा संचालन महामंत्री अरविंद मिश्र ने किया।

इस अवसर पर महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, पार्षद अशोक मिश्र, आलोक सिंह बिसेन, चंदू पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय मणि त्रिपाठी, महामंत्री डी.एन. यादव, विनोद शुक्ल, राहुल गुप्ता, संतोष राजभर, आशीष शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages