<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

बभनान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीएसटी पंजीयन और रिटर्न दाखिल करने पर दिया गया जोर


बभनान, ( बस्ती )। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य कर विभाग द्वारा बुधवार को बभनान बाजार स्थित नारायण वाटिका में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने की।
मुख्य वक्ता उपेंद्र यादव, उपायुक्त राज्य कर खंड-2 बस्ती ने व्यापारियों को जीएसटी के अंतर्गत पंजीयन, पंजीयन में हुए नवीनतम सुधार, पंजीयन के लाभ, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, समय से रिटर्न दाखिल करने तथा सितंबर 2025 से लागू जीएसटी 2.0 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से कर नियमों का पालन करने और समय पर रिटर्न दाखिल करने की अपील की।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने भी सरकार की विभिन्न व्यापारिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन कराने तथा समय से कर जमा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान उपायुक्त उपेंद्र यादव ने विस्तार से किया। कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम जायसवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल बभनान रहे, जबकि राधेश्याम कमलापुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभाग के अवनीश कुमार पाण्डेय (प्रधान सहायक), अभिषेक कुमार, मनमोहन, रोहित शुक्ला (जीएसटी अधिवक्ता) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजकुमार जायसवाल, राजेश नारायण, राजेश कुमार, अभय कसौधन, महबूब खान और युवा व्यापारी नेता विजय जायसवाल समेत बभनान एवं आसपास के बाजारों के व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी अनुपालन के प्रति जागरूक करने तथा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages