<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

बस्ती में विश्व पर्यावरण दिवस पर माहभर चलेगा जागरूकता अभियान

बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष बस्ती में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली एवं युवा विकास समिति, बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत गोष्ठी, पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, पर्यावरण जागरूकता रैली तथा सम्मान समारोह जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

आयोजक संस्था के प्रतिनिधि बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की शुरुआत 5 जून को प्रेस क्लब, बस्ती में एक विशेष गोष्ठी एवं पौध वितरण कार्यक्रम से होगी। इस अवसर पर पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।”इस विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की जाएगी और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पूरे महीने चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही युवाओं द्वारा सीड बॉल बनाकर हरित क्षेत्र बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के अंत में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages