बस्ती। जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बुधवार को पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिला महामंत्री अभिषेक कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों तथा फोन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान के लिए पहल की।
जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत जिला महामंत्री अभिषेक कुमार एवं जिला मंत्री नीलम गौड़ ने कहा कि पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के मार्गदर्शन में पार्टी जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक की समस्या का समाधान संबंधित स्तर पर नहीं हो पा रहा है तो वह भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकता है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
नेताओं ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई मामले सामने आए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

No comments:
Post a Comment