<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

जनसहभागिता से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारंभ


बस्ती। जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान की शुरुआत की गई। विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत मूडघाट स्थित श्मशान घाट पुल के नीचे नदी की साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घाट की सफाई की और नदी संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। जिस प्रकार शरीर में धमनियां रक्त का संचार करती हैं, उसी प्रकार नदियां जीवन और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि विश्व की अधिकांश महान सभ्यताएं नदियों के किनारे विकसित हुई हैं। भारतीय संस्कृति में नदियां आस्था, चेतना और जीवन का प्रतीक हैं।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नदियां अपने मूल स्वरूप को खोती जा रही हैं। जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है और प्रदूषण के कारण उनका अस्तित्व संकट में पड़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपनी प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आए। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) राजनारायण शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहजराम, परशुराम, रामललित, बबलू, श्याम नारायण, शिवनारायण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages