<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 2, 2026

जनसुनवाई में सुनी गईं जनता की समस्याएं, संगठन मजबूती पर हुई वर्चुअल बैठक


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र एवं जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियां विकास और सुशासन पर आधारित हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ सशक्तिकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शालिनी मिश्रा एवं शिवानी सिंह, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राजेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, विनय सिंह भारद्वाज एवं प्रदीप निषाद, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages