<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं पर हुई चर्चा


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, भर्ती, पदोन्नति, आवास, चिकित्सा सुविधाओं और कार्यस्थल सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे में रिक्त पदों को भरने, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए रेलकर्मियों से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ट्रैकमैनों, महिला कर्मचारियों तथा आवासीय और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। पहले दिन कई विभागों के मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि शेष विषयों पर 4 जून को विचार-विमर्श किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages