गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में पुलिस विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं पुलिस बल ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून सहित महिलाओं की गरिमा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:
Post a Comment