<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

टेमा तालाब सफाई अभियान बना जनभागीदारी की मिसाल, पांच घंटे की मेहनत से बदली तस्वीर

बस्ती। आदर्श नगर पंचायत नगर क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित टेमा में जनसहयोग से तालाब सफाई अभियान चलाकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। सभासद राजेश पाण्डेय के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने स्वयं श्रमदान कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।


प्रातः 7 बजे शुरू हुआ सफाई अभियान दोपहर 12 बजे तक चला। लगभग पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तालाब में वर्षों से जमी सिल्ट और गंदगी को हटाकर उसकी तस्वीर बदल दी गई। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अभियान में भागीदारी की।

अभियान में नगर पंचायत के दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मी एवं सफाई नायक के साथ पूर्व विधायक रवि सोनकर के प्रतिनिधि मोहंती दूबे, कई सभासद तथा स्थानीय समाजसेवी भी शामिल रहे।

इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी कार्य केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। समाज को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने टेमा तालाब सफाई अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन के माध्यम से ही पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सकता है।

कार्यक्रम में मोनू पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, जितेंद्र चौहान, अनुज गौड़, अकबर, बिस्मिल्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसहयोग से संचालित इस अभियान की लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages