<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

मोदी-योगी की जनकल्याणकारी नीतियों से 2027 में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत - सुशील अग्रहरी


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति के सदस्य, गोरखपुर अग्रहरी समाज के महामंत्री एवं गीता प्रेस के मूल निवासी सुशील अग्रहरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
प्रेस को जारी बयान में सुशील अग्रहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली योजनाएं बताया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है तथा गोरखपुर को औद्योगिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन प्रयासों से प्रदेश की दिशा और दशा में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
सुशील अग्रहरी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज चौधरी के संगठनात्मक योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी का लंबा राजनीतिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक सशक्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं, मजबूत संगठनात्मक ढांचे तथा जनता के बढ़ते समर्थन के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में एक बार फिर बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उनका लक्ष्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।
सुशील अग्रहरी ने दावा किया कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा आगामी चुनाव में नया इतिहास रचेगी तथा विपक्ष के भ्रामक प्रचार को जनता पूरी तरह नकार देगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages