<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 3, 2026

गाजियाबाद कांग्रेस की मासिक बैठक में 30 नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, मतदाता सूची सत्यापन पर हुई विस्तृत चर्चा


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की मासिक बैठक बुधवार को सेंट्रल मार्केट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, पुराना बस अड्डा पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता एवं कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित की निगरानी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार के तहत 30 नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा मतदाता सूची सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई।
बैठक का मुख्य विषय बूथ, ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर वितरित मतदाता सूचियों के सत्यापन की प्रगति रहा। मुरादनगर से तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कटे पाए गए हैं, जबकि कुछ ऐसे लोगों के नाम सूची में दर्ज हैं जो संबंधित क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची से गायब हैं, जो आगामी चुनावों को प्रभावित कर सकता है।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जिला पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने आवंटित क्षेत्र में मतदाता सूची, संगठनात्मक गतिविधियों तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा। आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत कर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ ने नव नियुक्त 30 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बैठक में जनपद की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। आरटीआई अध्यक्ष श्रीमती लज्जा यादव ने पटेल नगर क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन पार्किंग के लिए वर्षों पुराने मार्ग को दीवार बनाकर बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाध्यक्ष ने गंभीरता दिखाते हुए नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त से वार्ता कर मुलाकात का समय मांगा।
बैठक में प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के कार्यों की सराहना का उल्लेख किया गया। साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने एवं सभी विधानसभा सीटों पर तैयारी करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, राजकुमार पंडित, विनोद धाम, हरपाल सिंह, ब्रह्मदत्त दुबे, डॉली त्यागी, आशुतोष गुप्ता, अनवर कुरैशी, अश्वनी त्यागी, लज्जा यादव, विक्रांत वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में ‘जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस’ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages