गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, बेनीगंज में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) से जन्म जयंती (6 जुलाई) तक आयोजित होने वाले जयंती संस्मरण पक्ष एवं सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए महानगर स्तरीय योजना बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए "एक विधान, एक निशान, एक प्रधान" के सिद्धांत को स्थापित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संस्मरण पक्ष के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक में 23 जून से 6 जुलाई तक महानगर के विभिन्न मंडलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, महानगर अभियान टोली एवं मंडल अभियान टोली के सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment