<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

आचार्य चाणक्य जयंती पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस, एकजुटता का दिया संदेश

गोरखपुर। आचार्य चाणक्य की जयंती के अवसर पर युवा जनकल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस एवं ब्राह्मण गौरव दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य चाणक्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख एवं अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य केवल महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही नहीं थे, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत भी थे। उनकी नीतियां आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं और जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कृति, मानवता और राष्ट्रहित के मूल्यों का संवाहक रहा है। समाज की मजबूती के लिए केवल संगठन बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपसी एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच भी आवश्यक है। ब्राह्मण समाज को अपने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कुलदीप पाण्डेय ने आह्वान किया कि आचार्य चाणक्य के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया जाए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर भी होती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आचार्य चाणक्य के आदर्शों पर चलने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages