<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 1, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जागरूक किया गया। इस दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य सहायता मंचों की जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल में इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन के उपयोग का प्रदर्शन कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस टीमों ने कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे समाज में उनके प्रति सम्मान और विश्वास का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages