<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 2, 2026

एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखी निशानेबाजी, फायरिंग प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास


गोरखपुर। 45 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा केंद्रीय विद्यालय संख्या-2, उनौला में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-155 के तहत कैडेट्स को विशेष फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय सेना के अनुभवी प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को हथियार संचालन, सुरक्षा मानकों और निशानेबाजी की तकनीकों की जानकारी दी।
फायरिंग रेंज पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में उत्साहपूर्वक अभ्यास किया। पहली बार फायरिंग करने वाले कई कैडेट्स के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।
कैंप कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए युवाओं का शारीरिक, मानसिक और सामरिक रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और देशभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से जिम्मेदार नागरिक बनने और विपरीत परिस्थितियों में संयम के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। प्रत्येक कैडेट को प्रशिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कैप्टन वाहिद अली, सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार, सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, सूबेदार विष्णु पुरी सहित अनेक सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में प्रतिदिन सैन्य प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कैडेट्स में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का भाव विकसित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages