<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

ई-ऑफिस लॉगिन की बाधा से PWD कर्मचारियों का वेतन अटका, आक्रोश में मुख्य अभियंता का घेराव


गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-ऑफिस लॉगिन न हो पाने के कारण कर्मचारियों का वेतन रोके जाने से विभाग में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने इस समस्या को लेकर मुख्य अभियंता का घेराव कर जल्द समाधान की मांग उठाई।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ई० रामसमुझ शर्मा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब कई कार्यालयों में अब तक कंप्यूटर की समुचित व्यवस्था ही नहीं थी, तो कर्मचारियों से ई-ऑफिस लॉगिन की अपेक्षा करना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां हाल ही में कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं, वहां भी ई-ऑफिस पोर्टल तकनीकी खामियों के चलते सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, जिससे कर्मचारी अपने कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तकनीकी अव्यवस्था का खामियाजा कर्मचारियों को वेतन रोककर भुगतना पड़ रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर से मिला और लंबित वेतन शीघ्र जारी कराने की मांग की।
मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों में आंशिक राहत देखी गई, हालांकि वे शीघ्र समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं।
इस दौरान अनूप कुमार श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, महेश्वर शरण सिंह, इंजीनियर अजीत प्रसाद, इंजीनियर नागेंद्र मणि गुप्ता, अवनीश गुप्ता, गुरफान खान, जन्मेजय पांडे, कृष्ण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, अशोक पांडे, पंडित श्याम नारायण, इजहार अली, राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages