<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के सभी थानों द्वारा "बहू-बेटी सम्मेलन" का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों, महिला हिंसा की रोकथाम तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और विश्वास का वातावरण स्थापित करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages