बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सबसे दूरदर्शी और कुशल महिला शासकों में से एक थीं। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में उन्होंने धर्म, समाज सेवा, प्रशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी बुद्धिमत्ता, साहस और प्रशासनिक दक्षता आज भी प्रेरणास्रोत है।
वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक निडर, आत्मनिष्ठ और प्रजावत्सल शासक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनहित के अनेक कार्य किए तथा मंदिरों, सड़कों, धर्मशालाओं और शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंदौर को विकसित और समृद्ध शहर बनाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।
बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए महेन्द्रनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर लगातार सक्रियता बनाए रखें। विधानसभा अध्यक्ष मो. सलीम ने बताया कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 437 बूथों की समीक्षा की जा रही है और जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में राम सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, पवन यादव, जावेद पिंडारी, सौरभ मिश्र, प्रदीप गौतम, कैलाश शर्मा, बैजनाथ शर्मा, पंकज निषाद सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं समीक्षा बैठक एवं जयंती समारोह में अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, रजवन्त यादव, जैराज यादव, विकास पाण्डेय, हनुमान प्रसाद यादव, उदयराज विश्वकर्मा, मो. फारूक, दाउद खान, बब्लू खान, सुशील यादव, रमेश गौतम, मो. युनूस आलम, राहुल सोनकर, अवधेश सोनकर तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

No comments:
Post a Comment