<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

‘मन की बात’ से प्रेरित हुआ गोरखपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन


गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को लेकर रविवार को गोरखपुर महानगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
गोरक्षनगर मंडल के उर्वरक नगर शक्ति केंद्र स्थित बूथ संख्या-18 पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश आज विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सकारात्मक प्रयासों को सम्मान देने और जनभागीदारी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
महादेव झारखंडी, मिर्जापुर, विकास नगर, हनुमंत नगर, शक्ति नगर, दीवान बाजार, लच्छीपुर, रायगंज, माया बाजार, तारामंडल, जटेपुर, छोटे काजीपुर, दिलेजाकपुर और मालवीय नगर सहित महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर क्षेत्रीय एवं महानगर स्तर के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती देने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages