<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

एकता, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाएं युवा - कर्नल जयवीर सिंह


गोरखपुर। 45 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-155 का आयोजन केंद्रीय विद्यालय संख्या-2, उनौला में जारी है। शिविर में लगभग 600 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। एनसीसी के व्यापक पाठ्यक्रम पर आधारित इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को सैन्य एवं असैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के दूसरे दिन कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही कैडेटों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
कैम्प कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह (सेना मेडल) ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग को एकता, अनुशासन एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में जाने पर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इसी सोच और समर्पण से भारत को एक समृद्ध, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।
शिविर की सभी गतिविधियां डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर कैप्टन वाहिद अली, सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार, सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, सूबेदार विष्णु पुरी, दयानंद, दिग्विजय कुमार सिंह, मनोरंजन त्रिपाठी, संजय प्रजापति, मनोज कुमार, गंगेश्वर दुबे, गिरजानंद सिंह, वीरेंद्र कुमार, अशोक दर्नाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages