<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

सल्टौआ ब्लॉक में शिक्षक संघ का अधिवेशन सम्पन्न


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई सल्टौआ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह बुधवार को ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें दुर्गेश यादव को अध्यक्ष और बब्बन पाण्डेय को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर संगठन के मजबूत होने की उम्मीद जताई।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पर्यवेक्षक विजय यादव एवं चुनाव अधिकारी रवि सिंह ने निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
कार्यकारिणी में विवेक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर पाण्डेय संयुक्त मंत्री सहित कई शिक्षकों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई। वहीं संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मनीष कुमार मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अनिल यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र उपाध्याय, रामबचन, राम प्रकाश शुक्ल एवं कृष्ण चंद्र शुक्ल को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह एवं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि 15 मई तक सभी ब्लॉकों में अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages