<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 31, 2026

मन की बात में गूंजी मनवर नदी, प्रधानमंत्री की सराहना से बढ़ा अभियान का उत्साह


बस्ती। जनपद की मनवर नदी के पुनर्जीवन के लिए चलाया जा रहा सफाई एवं संरक्षण अभियान एक बार फिर चर्चा में है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस जनभागीदारी आधारित पहल का उल्लेख कर इसकी सराहना की, जिसके बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मनवर नदी सफाई अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 में विधायक अजय सिंह की पहल पर हुई थी। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान का शुभारंभ किया। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों के सहयोग से नदी की सफाई और संरक्षण का व्यापक अभियान चलाया गया।
अभियान से जुड़कर विधायक के गांव लजघटा के सात युवाओं ने टीम बनाकर नदी के 300 मीटर हिस्से की सफाई की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में इन युवाओं के प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। युवाओं ने बताया कि उनके अभियान से सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इंस्टाग्राम पर 60 हजार, फेसबुक पर 50 हजार और यूट्यूब पर 20 हजार से अधिक फॉलोअर अभियान का समर्थन कर रहे हैं।
अभियान के दौरान नदी से कचरा हटाने, अतिक्रमण समाप्त करने और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। वर्षों से उपेक्षित रही नदी में सुधार के सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री की सराहना को अभियान की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे नदी संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी। उनका मानना है कि जनसहयोग से ऐसे अभियान भविष्य में और अधिक प्रभावी बनेंगे।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि मनवर नदी क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह अभियान जनसहभागिता की शक्ति का उदाहरण बन चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना से अभियान से जुड़े सभी लोगों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages