बस्ती। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर भावेष पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ता वर्षों से धैर्य, संघर्ष और अथक परिश्रम का परिचय देते रहे हैं।
भावेष पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का ही परिणाम है कि आज पार्टी को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के विश्वास, समर्पण और निरंतर प्रयासों की जीत है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विजय पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग की शुरुआत करेगी। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।

No comments:
Post a Comment