<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 30, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 15 मई से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान’ के तहत शनिवार को अभियान के 16वें दिन मुख्यालय तथा विभिन्न मंडलों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कॉलोनियों, डिपो और चिकित्सालयों में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ जंक्शन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान यात्रियों को वृक्षारोपण, हरियाली संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और ई-कचरे के उचित निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया। खलीलाबाद और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को पौधरोपण तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रेरित किया गया।

वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों पर सफाई अभियान, वृक्षारोपण, प्रभात फेरी, सोशल मीडिया जागरूकता अभियान तथा कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। आजमगढ़, बनारस, बलिया, मऊ, देवरिया सदर सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों और कर्मचारियों को पौधे एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इज्जतनगर मंडल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक प्रदूषण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और सतत जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। रेलवे प्रशासन ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages