गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रमेश प्रताप गुप्ता ने स्वागत के लिए आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भाजपा के एक निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा संगठन का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को संगठन की पूरी टीम के साथ पूरी ऊर्जा और समर्पण से सफल बनाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन-2027 के लक्ष्य को भी पूरा करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह ‘आशू’, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय ने किया। समारोह में महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्रा, शशिकांत सिंह, पदमा गुप्ता, जितेंद्र चौधरी ‘जीतू’, वीरेंद्र पांडेय, रणविजय शाही, मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, रजूला रावत, अनुपमा पांडेय, गौरव, रणविजय सिंह ‘मुन्ना’, शिवम पांडेय, सत्यार्थ मिश्रा, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्राण तिवारी, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, विशाल गुप्ता, सिद्धांत घोष, निखिल मोठानी, प्रदीप सिंह, अनुराग मझवार, पवन यादव, दयाकृष्ण गुप्ता, जितेंद्र वर्मा ‘पल्लू’, प्रेमनाथ शुक्ल, आकाश यादव, रवि गुप्ता एडवोकेट, श्वेता श्रीवास्तव, रागिनी, आलोक सिंह विशेन, रितेश सिंह ‘बब्बू’, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, प्रखर पांडेय, अशोक मिश्रा, पिंटू गौड़, अजय ओझा, सरवन पटेल, समद गुफरान, जयादित्य नाथ सिंह, निलेश पांडेय, समीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment